Rajasthan GK Quiz in Hindi, History Quiz -1, RAS Questions

By kishore Jangid

Updated on:

Rajasthan GK Quiz in Hindi: History , Art, Culture, Literature, Tradition & Heritage of Rajasthan, Rajasthan history quiz

Introduction of History Quiz

Rajasthan GK Quiz in Hindi: As per we decide to store quiz about the History question, which are appears in RAS exam. राजस्थान, वीर भूमि का गर्व और ऐतिहासिक वीरता का प्रतीक है। इसकी गहराईयों में छुपा राजपूत शौर्य जो इतिहास को चमका देता है। राजस्थान का इतिहास महाराणा प्रताप, मीराबाई की चरित्रशीलता से सजा हुआ है, जो इसे अद्वितीय बनाता है। यहाँ की धरोहर और ऐतिहासिक विरासत हमें हमारे मूलों की महत्वपूर्णता का आदान-प्रदान सिखाती है।

Attempt the Quiz

राजस्थान की History से संबंधित जो भी प्रश्न RAS एग्जाम में पूछे गए हैं उन सभी को QUIZ के फॉर्मेट में नीचे दिया गया है आप ध्यान पूर्वक सभी प्रश्नों के उत्तर दें आशा करते हैं कि आपका प्रत्येक प्रश्न का उत्तर सही हो।

All The Best!!!!

Ques 1: आहड़ सभ्यता के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-(RAS-2021)


(A) आहडवासी ताँबा गलाना जानते थे।
(B) ये लोग चावल से परिचित नहीं थे।
(C) धातु का काम आहडवासियों की अर्थव्यवस्था का एक साधन था।
(D) यहाँ से काले-लाल रंग के मृद्मांड मिले हैं, जिन पर सामान्यतः सफेद रंग से ज्यामितीय आकृतियाँ उकेरी गई हैं।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
  • C व D सही है।
  • A व B सही है।
  • A, B व C सही है।
  • A, C व D सही है।

A, C व D सही है।

Ques 2: निम्नलिखित में से कौनसे कथन हड़प्पा मुहरों के संदर्भ में सही हैं? (RAS-2013)


(i) अधिकांश मुहरें आकृति में वर्गाकार हैं।
(ii) अधिकांश मुहरें सेलखडी की बनी हैं।
(iii) कुछ मुहरों पर केवल लेख है, परंतु आकृतियों नहीं है।
निम्नलिखित में से कौनसा सही है?
  • (i) और (ii)
  • (i), (ii) और (iii)
  • (i) और (iii)
  • (ii) और (iii)

(i), (ii) और (iii)

प्राचीन राजस्थान का इतिहास

Ques 3: बयाना दुर्ग स्थित वरिक विष्णुवर्धन विजय स्तंभ किस काल का माना जाता है? (RAS-2021)

  • सल्तनत काल
  • मुगल काल
  • मौर्य काल
  • गुप्त काल

गुप्त काल
यह स्तंभ गुप्तकाल का है। विष्णुवर्धन को गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त का सामंत माना जाता है। इसका निर्माण 363 ई. में कराया गया था।

Ques 4: निम्नलिखित में से किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए हैं? (RAS-2018)

  • बैराठ
  • नगरी
  • रैढ
  • नगर

बैराठ

Ques 5: प्राचीन नगर जो महाभारत और महाभाष्य दोनों में उल्लेखित है-(RAS-2016)

  • मध्यमिका (नगरी)
  • विराटनगर (बेराठ)
  • रैढ
  • कर्कोट

मध्यमिका (नगरी)
चित्तौड़ के किले से 7-8 मील उत्तर में नगरी नाम का एक प्राचीन स्थान है। जिसका प्राचीन नाम ‘मध्यमिका’ था। पतंजलि के ‘महाभाष्य’ में तथा ‘महाभारत’ के सभा पर्व में मध्यमिका पर नकुल की दिग्विजय यात्रा के सन्दर्भ में वर्णन मिलता है। मध्यमिका शिवि जनपद की राजधानी थी।

Ques 6: अभिलेख, जो प्राचीन राजस्थान में भागवत सम्प्रदाय के प्रभाव की पुष्टि करता है-(RAS-2016)

  • घटियाला अभिलेख
  • घोसुण्डी अभिलेख
  • बुचकला अभिलेख
  • हेलियोडोरस का बेसनगर अभिलेख

घोसुण्डी अभिलेख
यह अभिलेख नगरी चित्तौड़ के निकट घोसुण्डी गाँव से प्राप्त हुआ था। इस लेख में प्रयुक्त की गई भाषा संस्कृत और लिपि ब्राह्मी है। इसका एक बड़ा खण्ड उदयपुर संग्रहालय में सुरक्षित है। यह राजस्थान में वैष्णव या भागवत संप्रदाय से संबंधित सबसे प्राचीन अभिलेख है।

Ques 7: निम्नलिखित में से राजपूताना के किस क्षेत्र पर वरीक वंश ने शासन किया था?(RAS-2015)

  • ओसियाँ
  • अलवर
  • बयाना
  • बदनौर

बयाना
बयाना (वर्तमान में भरतपुर) पर वरिक वंश का शासन था बयाना-जिसे बाणासुर का शहर भी कहा जाता है बयाना-मुगल काल के दौरान नील के लिए प्रसिद्ध था।

Ques 8: चीनी यात्री जिसने भीनमाल की यात्रा की थी-(RAS-2007)

  • फाह्यान
  • ह्वेनसांग
  • संगयुन
  • इत्सिंग

ह्वेनसांग
चीनी यात्री हर्षवर्धन के समय भारत यात्रा पर आया। उसकी यात्रा वृत्तांत “सि यु की” में उसने भीनमाल दौरे का भी वर्णन किया। भीनमाल को पीलोमोलो नाम से संबोधित किया। गुप्तकाल के दो महान वैज्ञानिक व कवि ब्रह्मगुप्त (जिन्होंने ब्रह्मस्फुट सिद्धांत दिया) तथा महाकवि माघ (‘शिशुपालवध’ के रचयिता) भीनमाल (जालोर) के ही थे। गुप्त काल में चीनी यात्री ‘फाह्यान’ भारत भ्रमण पर था। इत्सिंग 673 ई. में भारत आया और नालंदा विश्वविद्यालय में रहा।

प्रमुख मध्यकालीन राजवंश

Ques 9: 9. सुमेलित कीजिए- (RAS-2021)


सूची-1 सूची-2
(A) गागरोण का युद्ध (1) 1519 AD
(B) सारंगपुर का युद्ध (ⅱ) 1544 AD
(C) सुमेल का युद्ध (iii) 1437 AD
(D) साहेबा का युद्ध (iv) 1541-42 AD
  • (i), (ii), (iii), (iv)
  • (i), (iii), (ii), (iv)
  • (iv), (iii), (ii), (i)
  • (ii), (iii), (iv), (i)

(i), (iii), (ii), (iv)

Ques 10: निम्नलिखित में से कौनसा विद्वान कुभा के दरबार में नहीं था? (RAS-2016)

  • तिल्ला भट्ट
  • नाथा
  • मुनि जिन विजय सूरी
  • मुनि सुंदर सूरी

मुनि जिन विजय सूरी
कुम्भा के दरबारी विद्वान कान्ह व्यास (पुस्तक- एकलिंग माहात्म्य), मेहाजी (तीर्थमाला), मण्डन (वास्तुकार, देवमूर्ति प्रकरण, राजवल्लभ, रूपमण्डन (मूर्तिकला की जानकारी), कोदण्डमण्डन (धनुष निर्माण की जानकारी), नाथा (वास्तुमंजरी) गोविन्द (द्वारदीपिका, उद्धारधोरिणी, कलानिधी, सार समुच्चय (आयुर्वेद)) रमाबाई, हीरानन्द मुनि, तिलाभट्ट, सोमदेव सूरि, सोमसुन्दर सूरि जयशेखर, भुवनकीर्ति

Ques 11: महाराणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को किस युद्ध में परास्त किया था? (RAS-2012)

  • खानवा का युद्ध
  • खातोली का युद्ध
  • सारंगपुर का युद्ध
  • सिवाना का युद्ध

खातोली का युद्ध

Ques 12: खानवा में बाबर के विरुद्ध साँगा की सहायता के लिए किसके नेतृत्व में मारवाड़ी सेना भेजी गयी थी?(RAS-2008)

  • राव गाँगा
  • मालदेव
  • सूजा
  • वीरमदेव

मालदेव

Ques 13: वह कौन सा अभिलेख है, जो महाराणा कुंभा के लेखन पर प्रकाश डालता है?(RAS-2008)

  • कुम्भलगढ शिलालेख(1460 ई.)
  • जगन्नाथ राय शिलालेख (1652 ई.)
  • राज प्रशस्ति (1676 ई.)
  • कीर्तिस्तम्भ प्रशस्ति (1460 ई.)

कीर्तिस्तम्भ प्रशस्ति (1460 ई.)

Ques 14: किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है? (RAS-2003)

  • खेल
  • विज्ञान और तकनीकी
  • सामाजिक कार्य
  • कला प्रदर्शन

खेल

Ques 15: निम्नलिखित में से कौनसा शासक गुर्जर प्रतिहार राजवंश से संबंधित नहीं है? (RAS-2018)

  • नागभट्ट द्वितीय
  • भरत्रमट्ट- प्रथम
  • महेन्द्रपाल-प्रथम
  • देवपाल

भरत्रमट्ट- प्रथम

Rajasthan History Quiz, राजस्थान का इतिहास All RAS Question till 2024

UP Police Bharti 2024 Syllabus, आवेदन शुरू

Related Post

175+ Science Question and Answer Quiz in Hindi -5

Introduction of Science GK Question Quiz Science Question and Answer Quiz in Hindi: विभिन्न परीक्षाओं में Science से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों को संकलित करके यह क्विज ...

175+ Science Question and Answer Quiz in Hindi -4

Introduction of Science GK Question Quiz Science Question and Answer Quiz in Hindi: विभिन्न परीक्षाओं में Science से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों को संकलित करके यह क्विज ...

175+ Science Question and Answer Quiz in Hindi -3

Introduction of Science GK Question Quiz Science Question and Answer Quiz in Hindi: विभिन्न परीक्षाओं में Science से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों को संकलित करके यह क्विज ...

175+ Science Question and Answer Quiz in Hindi -2

Introduction of Science Question and Answer Quiz Science Question and Answer Quiz in Hindi: विभिन्न परीक्षाओं में विज्ञान से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों को संकलित करके यह ...

Leave a Comment